यूपी में 2 लाख लोगों को आज मिलेगी सौगात, सीएम योगी खाते में भेजेंगे 1-1 लाख, ऐसे देखें लिस्ट

PM Awas Yojana Urban: यूपी में शहर में अपने पक्के घर का सपना देख रहे आवेदकों के लिए अच्छी खबर

उत्तर प्रदेश के PMAY-U लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जनवरी, रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे।

इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 1.30 लाख रुपये तक सहायता मिलती है, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में BLC श्रेणी के अंतर्गत 2.5 लाख रुपये तक और ब्याज में 2.67 लाख रुपये तक सब्सिडी का लाभ मिलता है।

किस कैटेगरी में सीएम योगी करेंगे पैसा ट्रांसफर

यूपी में EWS कैटेगरी के लोग Beneficiary Led Construction (BLC) श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत अपनी जमीन पर घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये तक आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें 1.5 लाख रुपये केंद्र सरकार और 1 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से मिलते हैं। 18 जनवरी को CM योगी राज्य की ओर से यह किस्त लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

कितनी किस्तों में पैसा आता है

PMAY-U BLC कैटेगरी में पैसा 3 किस्तों में आता है। पहली और दूसरी किस्त में 40-40% राशि और तीसरी किस्त में 20% राशि ट्रांसफर की जाती है। यह राशि घर के निर्माण की प्रगति पर निर्भर करती है। इस योजना के तहत 30-45 वर्ग मीटर का घर बनाना जरूरी है, जिसमें कम से कम 2 कमरे, किचन, टॉयलेट और वॉशरूम शामिल होने चाहिए। निर्माण कार्य 12-18 महीने में पूरा होना चाहिए।

लाभार्थी सूची कैसे चेक करें

18 जनवरी को पैसा ट्रांसफर होने से पहले आप अपने नाम को Beneficiary List में चेक कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं:

  • सबसे पहले PMAY 2.0 पोर्टल पर जाएं।
  • "Track Application" पर क्लिक करें।
  • 3 विकल्प में से किसी एक को चुनें: Beneficiary Code, Name as Aadhaar, Mobile Number।
  • Beneficiary Code चुनने पर एप्लीकेशन नंबर डालें।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद "Show" पर क्लिक करें।
  • आपके आवेदन की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

PMAY-U BLC की पात्रता

  • EWS श्रेणी में आने वाले परिवार आवेदन कर सकते हैं।
  • पिछले 20 साल में किसी भी आवास योजना का लाभ न लिया हो।
  • PMAY ग्रामीण या शहरी में से एक ही चुना जा सकता है।
  • शहर में रहने वाले परिवार जिनके पास पक्का घर नहीं है, आवेदन कर सकते हैं।
  • पहली बार घर बनवाने वाले लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिलेगा।

कौन लाभार्थियों के खाते में पहले आएगा पैसा

PMAY-U शहरी BLC में विधवाओं, सिंगल महिलाओं, दिव्यांगजनों, सीनियर सिटिजन, SC/ST, अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर वर्ग को वरीयता दी जाती है। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों पर भी फोकस रहेगा।

Yah bhi padhen
यह भी पढ़ें
Honda CR-V 2026 Launch
Notepad application Kaise banaen mobile phone se sketchware Pro me
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url