PM Awas Yojana: यूपी के 2 लाख लोगों के खाते में आए 1-1 लाख, ऐसे देखें नाम, अगली किस्त कब मिलेगी?
PMAY-U BLC Category First Installment: यूपी में CM योगी ने 2 लाख लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त ट्रांसफर की
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U) की BLC Category के तहत 2 लाख लाभार्थियों के खाते में 1-1 लाख रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है। लखनऊ के गोमती नगर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 2000 करोड़ रुपये की अनुदान राशि वितरित की।
यूपी के 2 लाख लोगों को मिली बड़ी सौगात (फोटो: नवभारतटाइम्स.कॉम)
PMAY-U BLC Category की पहली किस्त
यह राशि BLC (Beneficiary Led Construction) श्रेणी में आवेदन करने वाले लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। इस योजना के तहत अपनी जमीन पर कम से कम 2 कमरे, किचन, टॉयलेट और वॉशरूम बनाने के लिए सरकार 2.5 लाख रुपये देती है। इसमें से 1.5 लाख रुपये केंद्र सरकार से और 1 लाख रुपये राज्य सरकार से आते हैं।
लाभार्थी सूची कैसे देखें
- PMAY-U के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- "Track Application" विकल्प पर क्लिक करें।
- Beneficiary Code, Name as Aadhaar, Aadhaar No या Mobile Number में से किसी एक विकल्प को चुनें।
- अगर Beneficiary Code चुना है तो एप्लीकेशन नंबर डालें।
- कैप्चा कोड भरने के बाद "Show" पर क्लिक करें।
- आपके आवेदन की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
बचत किस्त की जानकारी
पीएम आवास योजना शहरी की BLC कैटेगरी में कुल 3 किस्तों में पैसा आता है। पहली और दूसरी किस्त में 40-40% और तीसरी किस्त में बाकी 20% राशि ट्रांसफर की जाती है। राज्य सरकार बिना केंद्र सरकार की राशि का इंतजार किए अपना हिस्सा जारी कर सकती है। घर का निर्माण 12 से 18 महीने में पूरा होना चाहिए। घर बनने के बाद Geo Tagging के 7 दिनों के भीतर बाकी की राशि लाभार्थियों के खाते में आएगी।
कौन लाभार्थी पहले मिला पैसा
BLC श्रेणी में प्राथमिकता सूची के तहत विधवा, सिंगल महिला, सीनियर सिटिजन, SC/ST, अल्पसंख्यक और अन्य कमजोर वर्ग को पहले लाभ दिया जाता है।