सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना: नहीं काटने होंगे चक्कर, अनहोनी होने पर घर बैठे मिलेंगे 5 लाख

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना यूपी

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना यूपी के किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। इस योजना के तहत दुर्घटना होने पर 5 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलता है।

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर यह है कि योगी सरकार योजना को पूरी तरह डिजिटल करने जा रही है। अब परिजनों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे और मुआवजा सीधे घर बैठे बैंक खाते में मिलेगा। योजना के डिजिटलीकरण का काम फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा।


सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर। (Image: Pexels)

क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

योगी सरकार ने 2019 में इस योजना को लॉन्च किया था। खेती के दौरान दुर्घटना होने पर किसान या उनके परिजन को 5 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलता है। दिसंबर 2025 तक 29,394 किसानों के आवेदन मंजूर हो चुके हैं।

मुआवजे की राशि

  • किसान की मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये
  • दोनों हाथ और पैर खोने पर 5 लाख रुपये
  • एक हाथ और एक पैर खोने पर 2–3 लाख रुपये
  • दिव्यांगता 25%–50% होने पर 1–2 लाख रुपये
  • आंख को नुकसान होने पर भी 5 लाख रुपये

किस दुर्घटनाओं पर मिलेगा मुआवजा

  1. पेड़ गिरने से दुर्घटना
  2. भूस्खलन
  3. सफर के दौरान हादसा
  4. बिजली गिरना
  5. बाढ़ में बह जाना
  6. जानवरों का काटना
  7. करंट लगना
  8. आग में जलना
  9. घर गिरना
  10. आतंकी हमला
  11. लड़ाई में दुर्घटना
  12. कमरे में गिरना और लूट में हत्या

तैयार किया जा रहा पोर्टल

NIC की मदद से इस योजना के लिए आधुनिक वेब पोर्टल और सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। किसान आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे और DBT के माध्यम से मुआवजा सीधे बैंक खाते में आएगा। यह पहल डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस के लक्ष्यों को मजबूत करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में राहत प्रदान करेगी।

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए कृषक दुर्घटना कल्याण योजना पोर्टल पर जाएँ।

Yah bhi padhen
यह भी पढ़ें
Honda CR-V 2026 Launch
Notepad application Kaise banaen mobile phone se sketchware Pro me
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url